धूमधाम से हुआ भूमि व ध्वजा पूजन, सर्वसमाज के प्रबुद्धजनों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
हनुमानगढ़ टाउन। स्थानीय किरयाना भवन रोड स्थित रेगर धर्मशाला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7वें विशाल जागरण, जमा जागरण एवं भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और धूमधाम से किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को गति देते हुए धर्मशाला परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं ध्वजा पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के आयोजक पवन मौर्य ने बताया कि 7वां विशाल भंडारा एवं जमा जागरण आगामी 18 सितंबर 2026 (शुक्रवार), भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी को आयोजित होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, शाम 7:15 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे (प्रसादी) का वितरण किया जाएगा। इसके उपरांत, रात्रि 8:30 बजे से भव्य जागरण एवं जमा का शुभारंभ होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा धार्मिक भजनों की अमृतवर्षा की जाएगी।
आयोजन की सफलता एवं निर्विघ्न संपन्नता के लिए आयोजित भूमि व ध्वजा पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी विजय उप्पल तथा विद्युत विभाग के एईएन (AEN) उमाशंकर उपस्थित रहे। अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया और धर्म ध्वजा की स्थापना की।इस अवसर पर सर्वसमाज के गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर धार्मिक कार्यों में सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बजरंग खंडनावलिया, पवन मौर्य, जोंटी बाकोलिया, पवन मंडरावाली, सुरेंद्र गोंड, प्रवीण गांधी, रूपराम चरोटिया, संतराम जालिया, सुशील गावरी, आमिचंद जाटोलिया, रमेश मौर्य, प्रेम मौर्य, पुरखाराम नांगलिया, गोविंद खंडेलिया, सचिन डीग्वाल, कालू प्रधान, बंटी चौरोटिया, ओम प्रकाश, किशन नागलिया, चिरंजीवी, पंकज, रमेश, जितेंद्र, कमल, साहिल कुमार, रानू, प्रकाश, पूनम चंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व समाज बंधु मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से 18 सितंबर को सपरिवार पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































