वार्ड 36 से कांग्रेस प्रत्याशी रुखसाना के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

39

‘कांग्रेस के शासन में ही हुआ हनुमानगढ़ का वास्तविक विकास’ — नुक्कड़ सभा में जुटे दिग्गज नेता
हनुमानगढ़ टाउन। नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड नंबर 36 में कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान को गति देते हुए प्रत्याशी रुखसाना (धर्मपत्नी हबीब खान) के मुख्य चुनाव कार्यालय का आज शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ नेता चौधरी भूपेंद्र ने विधिवत फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित नुक्कड़ सभा में बड़ी संख्या में वार्डवासी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, गुरमीत सिंह चंदड़ा, जयदेव भीड़ासरा, कालूराम गोदारा और अश्विनी पारीक ने कांग्रेस शासनकाल की उपलब्धियां गिनाईं। वक्ताओं ने कहा कि हनुमानगढ़ का सुनियोजित और तेज गति से विकास केवल कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में ही संभव हुआ है। शहर की बुनियादी ढांचे से लेकर जनहित की योजनाओं तक, कांग्रेस ने हमेशा आमजन को प्राथमिकता दी है। नेताओं ने वार्डवासियों से आह्वान किया कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रुखसाना को भारी मतों से विजयी बनाएं।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रुखसाना ने वार्ड की स्थिति पर बात रखते हुए कहा कि यह क्षेत्र पहले पंचायती राज के अंतर्गत आता था और नगर परिषद में इसे पहली बार शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड में शामिल करतारपुर, ढोली बस्ती और आसपास की ढाणियों में वर्षों से बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा है, जिसके चलते यहां समस्याओं के अंबार लगे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।