वार्ड संख्या 39 में सभापति श्रीमती मंजू रिनवा ने किया व्यापक दौरा, सातों पार्कों का किया निरीक्षण

23

हनुमानगढ़ टाउन। वार्ड संख्या 39 में नगर परिषद सभापति श्रीमती मंजू रिनवा ने वार्ड पार्षद श्रीमती रेखा दादरी एवं सफाई शाखा प्रभारी सुश्री प्रेमलता जी के साथ वार्ड का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के सभी सात पार्कों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय निवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।
दौरे की शुरुआत झूलेलाल पार्क से हुई, जहां स्थानीय निवासियों ने सभापति एवं पार्षद के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस अवसर पर श्री गोवर्धन जी, पूजा पारवानी, मनोज बंसल, कमल अग्रवाल,श्रीमती रेखा सोनी, नरेश कुमार एवं हरिशंकर पोपटानी  सहित अन्य वार्ड वासी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल शास्त्री पार्क पहुंचा, जहां क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं निवासियों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। यहां श्री वी.पी. गोयल, रजत कोचर, श्री उमाशंकर शर्मा, लक्की टेकवानी, श्री कृष्ण थरेजा, सुधीर कुक्कड़ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, पार्क की साफ-सफाई एवं रखरखाव से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर श्री कृष्ण थरेजा के निवास पर सभी ने जलपान भी किया।
इसके बाद महर्षि दीनदयाल पार्क का निरीक्षण किया गया, जहां पार्क की क्षतिग्रस्त दीवार, साफ-सफाई एवं रखरखाव से जुड़ी समस्याएं सामने रखी गईं।
इसके उपरांत राजगुरु पार्क पहुंचकर पार्क की दीवारों की मरम्मत एवं पार्क के उचित रखरखाव से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
दौरे के अगले चरण में शनिदेव मंदिर पार्क एवं गुरुनानक पार्क का निरीक्षण किया गया। यहां भी सफाई व्यवस्था एवं पार्कों के रखरखाव से जुड़े विषयों का जायजा लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।