इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गांव गाहड़ू में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

24

हनुमानगढ़। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि तथा भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर गांव गाहड़ू में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री मनीष मक्कासर ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और दूरदर्शी निर्णयों ने भारतीय राजनीति एवं इतिहास पर अमिट छाप छोड़ी है।
उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने देश की आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।