-पार्षदों पर दबाव बनाने और विधायक पर मुकदमे के विरोध में कलेक्टर कार्यालय घेरा
हनुमानगढ़। नगरीय निकाय चुनाव के बाद पार्षदों पर कथित दबाव बनाने, उनके घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर विभिन्न विभागों की ओर से छापेमारी किए जाने तथा विधायक दिनेश राजपुर के खिलाफ पुराने मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने शनिवार को जिला कलक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार एवं स्थानीय भाजपा नेताओं की ओर से निर्वाचित पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है, ताकि नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड गठित किया जा सके।
प्रदर्शन से पहले सीपीआईएम कार्यकर्ता लाल चौक पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी की स्थिति भी बनी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सभा आयोजित कर सरकार की कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































