लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ” एवं SIR प्रक्रिया को लेकर की प्रेस वार्ता

35

हनुमानगढ़। “लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान एवं SIR प्रक्रिया को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने SIR प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर अपनी बात रखी।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र दादरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के बीच जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर निर्वाचन आयोग से स्पष्टता, पारदर्शिता एवं सभी राजनीतिक दलों के साथ संवाद की आवश्यकता बताई।
प्रेस वार्ता में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने अपनी बात रखी और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर जवाबदेही एवं पारदर्शिता की मांग उठाई।
पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता के अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया आवश्यक है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस विषय को लेकर आमजन के बीच जागरूकता का कार्य करेंगे।
प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह चहल, डीसीसी प्रवक्ता मोहनलाल ईनदलिया, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया, पीसीसी सदस्य रामेश्वर चांवरिया सहित जिला पदाधिकारी, और कांग्रेस जन मौजूद रहे!

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।