-तीन स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य पदक जीतकर टीम रही तीसरे स्थान पर
हनुमानगढ़। राजस्थान वुशू संघ एवं भीलवाड़ा जिला वुशू संघ के तत्वावधान में 4 से 6 अक्टूबर तक सुखाड़िया स्टेडियम, भीलवाड़ा में आयोजित 20वीं जूनियर राज्य स्तरीय बालक-बालिका वुशू प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत एवं तीन कांस्य पदक सहित कुल 9 पदक अपने नाम किए। टीम ने कुल 27 अंकों के साथ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष, 70 किलोग्राम में नरेंद्र सिंह तथा 56 किलोग्राम भार वर्ग में नोजल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 52 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या कुमारी, 48 किलोग्राम में दक्ष सहारण तथा 85 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुदत्त सिंह ने रजत पदक जीता। 60 किलोग्राम में नाजिया, 70 किलोग्राम में योगिता तथा 80 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित माचरा ने कांस्य पदक हासिल किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































