21वें श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आगाज कल से

39

मिथिला कॉलोनी में सजेगा मां भगवती का दरबार, प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
हनुमानगढ़। श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति, हनुमानगढ़ टाउन के तत्वावधान में 21वें श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य एवं श्रद्धापूर्वक आयोजन 10 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। यह 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान वार्ड नंबर 45 स्थित मिथिला कॉलोनी के मिथिला हनुमान मंदिर परिसर (दुर्गा पूजा स्थल) में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न होगा।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कल, 10 अक्टूबर को विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह मंगल कलश यात्रा श्री सनातन धर्म महावीर दल धर्मशाला स्थित हनुमान मंदिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ होगी। कलश यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए, मां दुर्गा के जयकारों व भजनों के साथ वापस मिथिला कॉलोनी स्थित मिथिला हनुमान मंदिर के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचेगी, जहां विधिवत घट स्थापना की जाएगी।
महोत्सव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष प्रचार रथ रवाना किया गया। मिथिला कॉलोनी हनुमान मंदिर से एक नन्हीं कन्या द्वारा धर्म ध्वजा (झंडी) दिखाकर और श्रद्धालुओं के गगनभेदी जयकारों के बीच इस रथ को प्रस्थान कराया गया। यह रथ आगामी दिनों में पूरे हनुमानगढ़ शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन को 10 से 20 अक्टूबर तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों, महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी देगा।
श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रधान बलदेव दास ने बताया कि 21वें महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और पंडाल में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक अशोक गौतम, प्रमोद यादव, देवकीनंदन चौधरी,प्रधान बलदेव दास, सचिव दिलखुश मंडल, सहसचिव सुरेश दास, कोषाध्यक्ष शिवचंद यादव, सहकोषाध्यक्ष कमलेश यादव, उप प्रधान धर्मेंद्र दास, सहप्रवक्ता अमित मिश्रा, बहरू ठाकुर, श्याम दास, पंडित मुरारी लाल शास्त्री, अमरजीत चौधरी, जयप्रकाश, कुलदीप, पप्पू यादव, मंटू राय, श्याम चौधरी, पंडाल प्रभारी संदीप महंतो, विकास रंगीला, सुरेश सोनी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बच्चे उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।