सभापति मंजू रणवां ने जंक्शन व टाउन के एसटीपी प्लांटों का किया औचक निरीक्षण

50

– सीवरेज ट्रीटमेंट व्यवस्था का लिया जायजा, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर दिया जोर
हनुमानगढ़।
नगर परिषद सभापति मंजू रणवां ने हनुमानगढ़ जंक्शन और टाउन में संचालित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों क्षेत्रों में सीवरेज के पानी के शोधन की व्यवस्था का जायजा लिया और प्लांटों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने सीवरेज प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया।
सभापति मंजू रणवां ने निरीक्षण के दौरान एसटीपी प्लांटों में सीवरेज के पानी के उपचार की प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई कि सीवरेज के पानी का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शोधन हो तथा इससे आमजन और पर्यावरण पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े।
उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्लांटों का नियमित संचालन, आवश्यक रखरखाव और व्यवस्थाओं की निगरानी बेहद जरूरी है। सीवरेज व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा तकनीकी और संचालन संबंधी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।