-जिला कलेक्टर ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
हनुमानगढ़। हॉकी राजस्थान की ओर से चुरू में आयोजित सीनियर महिला राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता-2026 में हनुमानगढ़ की महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान टीम की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, तालमेल और संघर्ष क्षमता का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद टीम को स्ट्रोक के जरिए 1-0 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने जिले का नाम रोशन किया।
हॉकी हनुमानगढ़ के सचिव हरवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ की टीम ने शुरुआत से ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल में भी टीम ने जीत के लिए भरपूर प्रयास किए, लेकिन मामूली अंतर से खिताब जीतने से चूक गई। उन्होंने कहा कि उपविजेता रहना भी टीम की मेहनत, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































