बीपीएल सिर्फ क्रिकेट नहीं, समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अभियान – आशीष विजय

34

बीपीएल-7 के पोस्टर विमोचन के साथ क्रिकेट के महाकुंभ का काउंटडाउन शुरू
– 11 नवंबर से मैदान में भिड़ेंगी 12 टीमें, खेल के साथ सेवा का संदेश देगा भटनेर किंग्स क्लब
हनुमानगढ़। भटनेर किंग्स क्लब हनुमानगढ़ की ओर से आयोजित होने वाली भटनेर प्रीमियर लीग (बीपीएल) के सातवें सीजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को क्लब सदस्यों की ओर से बीपीएल-7 के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा खेल के साथ सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बीपीएल-7 का आयोजन 11 से 15 नवंबर तक किया जाएगा, जिसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी।
पोस्टर विमोचन के दौरान क्लब सदस्यों ने कहा कि भटनेर प्रीमियर लीग शहर में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाने के साथ-साथ लोगों को आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के सूत्र में जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। प्रतियोगिता के सातवें संस्करण को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।