समर्थकों के साथ पहुंचकर दाखिल किया नामांकन, ग्रामीणों के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता
हनुमानगढ़। पंचायत समिति हनुमानगढ़ टाउन के ब्लॉक नंबर 17 से भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुभाष सुथार ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। समर्थकों की मौजूदगी में नामांकन जमा करवाकर सुभाष सुथार ने पंचायत समिति चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता जाहिर की।
ब्लॉक नंबर 17 में ग्राम पंचायत गुरुसर, 9 एसएसडब्ल्यू, 14 एसएसडब्ल्यू, नंदराम की ढाणी तथा झाम्बर की ढाणी सहित आसपास का ग्रामीण क्षेत्र शामिल है। इस क्षेत्र से भाजपा की ओर से दावेदारी जताने के साथ ही पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सुभाष सुथार ने नामांकन दाखिल कर क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों को गति दी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































