यूको बैंक की स्टेशन रोड शाखा के नवीन परिसर का भव्य शुभारंभ

40

-गली नंबर 10, नई आबादी, रावतसर रोड पर शुरू हुआ बैंक का नया परिसर, ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं
हनुमानगढ़।
यूको बैंक की स्टेशन रोड शाखा के नवीन परिसर का गुरुवार, 26 नवंबर को गली नंबर 10, नई आबादी, रावतसर रोड, हनुमानगढ़ टाउन में भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में बैंक अधिकारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। नवीन परिसर का उद्घाटन यूको बैंक के उप आंचल प्रमुख दिनेश शर्मा, शाखा प्रबंधक संदीप कुमार एवं विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
समारोह में यूको बैंक के उप आंचल प्रमुख दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एनएम लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल सीताराम, राजकीय एनएमपीजी कॉलेज के प्रिंसिपल रामपाल अहलोडिया तथा एनएम फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल भूपेंद्र खिलेरी शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत करते हुए बैंक अधिकारियों ने नवीन परिसर में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता जताई।
मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा ने नवीन परिसर के शुभारंभ पर बैंक स्टाफ और ग्राहकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बैंक का प्रमुख उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर, सुगम एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। नवीन परिसर में ग्राहकों को सुव्यवस्थित वातावरण और आधुनिक सुविधाओं के साथ बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।