Vishwaroopam 2 Trailer: कमल हासन ने साबित किया वो किसी से कम नहीं

545

सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘विश्वरूप-2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली बार 2013 में आई थी।  कमल हासन ने ‘विश्वरूपम’ के जरिये दिखा दिया है कि वे कुछ हटकर बनाना जानते हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन है और कमल हासल बेमिसाल अंदाज में दिख रहे हैं।

ट्रेलर देखकर साफ है कि ‘विश्वरूप 2’ एक स्पाई थ्रिलर पॉलिटिकल फिल्म है। ‘विश्वरूप-2 में राहुल बोस, पूजा कुमार, शेखर कपूर, वाहीदा रहमान, जयदीप अहलावत, युसुफ हुसैन और राजेंद्र गुप्ता अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें ये फिल्म कमल द्वारा निर्मित, लिखित और निर्देशित है। यह 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्मों के अलावा कमल इन दिनों राजनीति में भी काफी सक्रिय हो गए है। उन्होंने अपनी खुद की पार्टी का ऐलान भी किया है और उम्मीद की जा रही है। आगामी चुनावों में वह एक नई चुनौति बनकर उभरेगे।

देखें ट्रेलर:

यह भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं