शीतलहर से कांपे मैदानी इलाके, राजस्थान में बारिश के आसार

2470
16411

नई दिल्ली: पहाड़ों ने अपने तेवर क्या बदले मैदानी हिस्सों में ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि  जम्मूकश्मीर के इलाके अनंतनाग, कुलगाम, बड़गाम, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, कारगिल और लेह में हिमस्खलन की सूचना दी है।

श्रीनगर में गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि नजदीक के कोकेरनाग कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। आपको बता दें जम्मू कश्मीर में पिछले 40 दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है।

बर्फबारी के आनंद लेने इस दौरान पर्यटकों की आने की संभावना बढ़ गई हैं जिससे देखते हुए। वहां के प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। कश्मीर में होती बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार की शाम तक हल्की बारिश हो सकती है और रविवार को तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में धुंध की आशंका के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

राजस्थान में बारिश की संभावना

राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी 24 घंटों में 8 जिलों में बारिश और सीकर झुंझुनूं में ओलावृष्टि का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी इलाकों में बने चक्रवात से राज्य के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में तेज हवाओं के साथ बारिश और सीकर झुंझुनूं में ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस,चूरू में 4.5, श्रीगंगानगर में 6.0,डबोक में 7.0, जयपुर में 7.5, कोटा में 8.8, अजमेर में 10.2, जोधहपुर में 11.7, जैसलमेर में 12.4, बाडमेर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आपको बता दें देश के अन्य राज्य पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और ठंड बढ़ने के आसार बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here