अंबति रायडू ने दुखी होकर क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें क्या है मामला?

0
622

खेल डेस्क: क्रिकेटर अंबति रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। दरअसल, इसके पीछे की वजह वर्ल्डकप में जगह नहीं मिल पाना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दो भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भी रायडू को मौका नहीं दिया है। जिसकारण उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

हालांकि रायडू द्वारा अभी तक संन्यास लेने का कारण स्पष्ट्र नहीं किया है लेकिन ऑलराउंडर विजय शंकर के चोटिल होने के कारण बाहर होने के बाद मयंक अग्रवाल को चुना गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अंबति रायडू को ट्रोल किया गया है।

बता दें 33 साल के अंबति रायडू ने भारत की ओर से 55 वनडे में 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं। जिनमें उनके 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। अंबति रायडू ने 6 टी-20 इंटरनेशनल में भी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है। रायडू ने अपना वनडे डेब्यू जुलाई 2013 में किया था। विश्व कप के लिए चौथे स्थान पर अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए रायडू प्रथम श्रेणी क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके थे। उन्होंने अब तक कोई टेस्ट नहीं खेला है।

अंबति रायडू से पहले हाल ही में युवराज सिंह भी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। बता दें कि आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने रायडू को अपने देश की नागरिकता ऑफर की है। उसके टि्वटर अकाउंट से नागरिकता लेने के पूरे नियम-कायदों की लिस्‍ट भी डाली गई है। हालांकि यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि आइसलैंड बोर्ड ने कितनी गंभीरता से यह ट्वीट किया है क्‍योंकि उसकी पहचान फनी और मजेदार कमेंट करने की रही है।

ये भी पढ़ें:
रोनाल्‍डो भी फेल हैं इस फुटबॉल प्रेमी गाय के आगे, Video देखकर चौंक जाएंगे आप
जयपुर: पापा का दोस्त बताकर बच्ची से किया रेप फिर सड़क पर खून से लथपथ छोड़ा
अनोखी मर्डर मिस्ट्री है जजmentall है क्या, कंगना की एक्टिंग को बार-बार देखने को करेंगा मन
1 जुलाई से इन 7 बदलावों से पड़ेगा आपके जीवन पर बड़ा असर, जानिए कहां क्या हुए बदलाव
भारतीय महिलाओं को लेकर डिजिटल दुनिया की कड़वी हकीकत

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now