राहुल गांधी बोले- नए अध्यक्ष का चुनाव जल्द हो, मैं कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं

0
285

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पद छोड़ने पर अड़े हुए हैं। उन्‍होंने बुधवार को यह बात एकबार फिर दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस को और अधिक देरी के बिना नए अध्यक्ष पर जल्द फैसला करना चाहिए। मैंने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है और मैं अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं। कांग्रेस कार्य समिति, सीडब्ल्यूसी (CWC) को जल्द से जल्द बैठक बुलाकर फैसला करना चाहिए।

बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस शासित मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक में भी राहुल ने अपना फैसला वापस लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस के मुख्‍यमंत्रियों ने राहुल से खुद अपना उत्‍तराधिकारी तय करने की बात कह कर गेंद फिर उन्‍हीं के पाले में ही डाल दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष के आवास 12 तुगलक लेन पर करीब दो घंटे तक चली बैठक के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने-अपने इस्तीफे की पेशकश भी की थी।

इस बीच, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को पार्टी का अगला अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर अटकलें चल रही हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि पार्टी ने लगभग सुशील कुमार शिंदे को अगला अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया है। वैसे इस दौड़ में शामिल मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, जनार्दन द्विवेदी से लेकर एके एंटनी और मुकुल वासनिक के नाम पर भी चर्चा हो रही है। फिलहाल कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर ड्रामा जारी है।

ये भी पढ़ें:
अंबति रायडू ने दुखी होकर क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें क्या है मामला?
रोनाल्‍डो भी फेल हैं इस फुटबॉल प्रेमी गाय के आगे, Video देखकर चौंक जाएंगे आप
जयपुर: पापा का दोस्त बताकर बच्ची से किया रेप फिर सड़क पर खून से लथपथ छोड़ा
अनोखी मर्डर मिस्ट्री है जजmentall है क्या, कंगना की एक्टिंग को बार-बार देखने को करेंगा मन

 

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं