मुख्यमंत्राी ने किया 80.56 करोड के विकास कार्य का वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास

423

संवाददाता भीलवाड़ा- मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत ने विडियो कान्फे्रंस के माध्यम से 80.56 करोड रु. के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्राी ने 4 करोड रुपए की लागत से निर्मित बेटी गौरव उद्यान का लोकार्पण किया। इसके अलावा नेहरु विहार में मुख्यमंत्राी जन आवास योजना,नाले-नालियां, सडक सहित कुल 76.56 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। जन आवास योजना के तहत 816 आवास बनाये जायेंगे।
मुख्यमंत्राी गहलोत ने जिन कार्यो का वर्चुअल शिलान्यास किया उनमें पटेलनगर एवं पटेलनगर विस्तार, 200 फिट रिंगरोड पर व सेक्टर चार में नाला, नालियां एवं इन्टरलाॅकिंग टायल्स मरम्मत, निर्माण, पेवर रोड निर्माण कार्य शामिल है। इस अवसर पर जिला कलक्टर व यूआईटी अध्यक्ष शिवप्रसाद एम नकाते, यूआईटी ओएसडी, रजनी मागीवाल, अधिशाषी अभियंता रामेश्वर शर्मा, नगर परिषद आयुक्त दुर्गा कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।