PM मोदी ने बुलाया 18 से 22 सितंबर तक ‘संसद का विशेष सत्र’ फिलहाल सस्पेंस जारी

विशेष सत्र की टाइमिंग दिलचस्प है, क्योंकि यह मुंबई में होने वाली विपक्षी गुट I.N.D.I.A की तीसरी बैठक के साथ मेल खाता है। 28-पार्टियों के इस समूह ने अगले साल के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के अपने इरादे की घोषणा की है।

1329

सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक  “संसद का विशेष सत्र” (Special Session of Parliament) बुलाया है। इसकी जानकारी एक पोस्ट के माध्यम से केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दी। उन्होंने लिखा-संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र)  18 से 22 सितंबर के दौरान होगा, जिसमें 5 बैठकें होंगी। अमृत काल के समय में होने वाले इस सत्र में संसद में सार्थक चर्चा और बहस होने को लेकर आशान्वित हूं।

हालांकि, सरकारी सूत्रों के मुताबिक- एजेंडे में अमृत काल समारोह और भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ के रूप में शामिल करने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण विधेयक के पारित होने से जुड़ा कोई संकेत नहीं मिला है। साथ ही यह लोकसभा और राज्यसभा का संयुक्त सत्र भी नहीं हो होगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, इस सत्र में 10 से ज्यादा महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे। बिल की वजह से स्पेशल सेशन बुलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: LoksabhaElection 2024: PM मोदी की जगह आगे कौन बीजेपी में हो सकता है PM चेहरा, ये रहा इसका जवाब

आपको बता दें, विशेष सत्र की टाइमिंग दिलचस्प है, क्योंकि यह मुंबई में होने वाली विपक्षी गुट I.N.D.I.A की तीसरी बैठक के साथ मेल खाता है। 28-पार्टियों के इस समूह ने अगले साल के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के अपने इरादे की घोषणा की है। विशेष सत्र कई प्रमुख घटनाक्रमों के पास ही हो रहा है, जिसमें भारत द्वारा हाल ही में दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना भी शामिल है, जो कि 8 से 10 सितंबर के बीच होगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।