शाहपुरा शाहपुरा जिला मुख्यालय के शाहपुर कस्बे में भीलवाड़ा रोड पर उम्मेद सागर चौराहे पर उपखंड अधिकारी एवं पुलिस उप अधीक्षक एवं जज के क्वार्टर के सामने वाले मकान में फुलिया कला में कार्यरत महिला पटवारी कल्पना मीणा ने चुन्नी के सहारे पंखे से लटक कर अपनी देह लीला समाप्त कर ली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिले मलारना डूंगर तहसील दीवाडा गांव की रहने वाली 25 वर्षीय कल्पना मीणा जो की फुलिया कला उपखंड में फुलिया कला तहसील में एलआरसी पटवारी के पद पर कार्यरत 25 वर्षीय कल्पना मीणा ने शाहपुरा किराए के कमरे में सुबह फंदे से लटकी हुई मिली जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं फुलिया कला तहसील कार्यालय एवं शाहपुरा तहसील कार्यालय उपखंड अधिकारी एवं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं दोपहर बाद परिजनों के आने तक कमरे को सील कर दिया परिजनों के आने के पश्चात पुलिस एवं अधिकारियों ने परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर लटके हुए शव को नीचे उतारा एवं आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर शाहपुरा सैटेलाइट जिला हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सपु्र्त किया पुलिस को तहसील द्वारा दी गई रिपोर्ट पर कार्यवाही की अनुसंधान जारी है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































