सांगरिया फूलियाकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण

480

शाहपुरा शाहपुरा जिला मुख्यालय के नव पदासीन कलेक्टर द्वारा सीएससी संगरिया एवं सीएचसी फूलियाकलां का औचक निरीक्षण किया गया। जानकारी के अनुसार सीएचसी संगरिया में जिम्मेदारी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान सीएससी संगरिया के भवन हेतु भूमि आवंटन करने हेतु कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।एंव जैविकिय अवशिष्ट निस्तारण की गाइडलाइन अनुसार पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सीएचसी फुलिया कला का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा, बीसीएमओ डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर एस एन शर्मा मौजूद रहे निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थान में साफ सफाई रखने,आईपीडी बढ़ाने एवं आयुष्मान भारत के तहत ई केवाईसी को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।