पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला विशाल नगर कीर्तन, पुष्प वर्षा से जगह-जगह हुआ स्वागत

300

हनुमानगढ़। जंक्शन के वार्ड 10, सेक्टर 12 स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीपसिंह जी में हर साल की भांति इस बार भी सालाना शहीदी समागम मनाया जा रहा है। सालाना शहीदी समागम के तहत शुक्रवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा साहब से पंज प्यारों की अगुवाई में सरबत के भले की अरदास के साथ की गई। जिसके बाद नगरकीर्तन में सहयोग करने वालो को गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान नक्षत्र सिंह, गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह प्रधान जरनैल सिंह मुत्ति ने सरोपा देकर सम्मानित किया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहब से शुरू होकर शहर के मुख्य मुख्य मार्गाे से होते हुए देर शाम को गुरुद्वारा साहब में ही संपन्न हुआ। नगर कीर्तन का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं भंडारे लगाकर सगतो में प्रसाद का वितरण किया।  नगरकीर्तन में ढाढ़ी जत्था जसविंदर सिंह जोश व कविसरी जत्था माखन सिंह मल्लेका ने शब्द कीर्तन किया।गुरूद्वारा प्रधान जरनैल सिंह मुत्ती व प्रवक्ता मास्टर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि 2 मार्च को सुबह 9.15 बजे श्री अखंड पाठ की लडी के भोग डाले जाएंगे उपरांत दस बजे से समागम दीवान सजाए जायेगे । सालाना शहीदी समागम में गुनी ज्ञानी जत्थे गुरु वाणी से संगत को निहाल करेंगे। 11 फरवरी से अब तक गुरु का लंगर अटूट बरताया जा रहा है। स्टेज सेकेट्री सरदार प्रीतम सिंह ने सभी का धन्यवाद दिया। उक्त आयोजन को सफल बनाने में रूट पायलट की सेवा मास्टर सुरेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, गुरतेज सिंह के द्वारा की गई।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।