तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़, अबतक 36 मौतें, हादसे के बाद फ्लाइट लेकर भागें!

558

तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। अभिनेता से नेता बने विजय की रैली (vijay rally karur stampede) में भगदड़ मचने से 36 लोगों की जान चली गई। मृतकों में 16 महिलाएं, 9 पुरुष और 6 बच्चे शामिल बताए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम. ए. सुब्रमणियन ने घटना की पुष्टि की।

करीब 58 लोग घायल हुए हैं और आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस बीच जहां अभिनेता से नेता बने विजय करूर हादसे के बाद त्रिची एयरपोर्ट पर दिखे। यहां से फ्लाइट लेकर वह वापस जा रहे हैं। मीडिया ने सवाल पूछा तो बिना जवाब दिए निकल गए।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। घायलों को 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

यह रैली विजय की नई राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) की थी। आयोजन स्थल पर भीड़ इतनी ज्यादा उमड़ी कि नियंत्रण से बाहर हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक नौ साल की बच्ची लापता हो गई थी। विजय ने मंच से पुलिस और समर्थकों से उसे खोजने की अपील की। उसी दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भगदड़ शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें: Sonam Wangchuk Protest: सोनम वांगचुक के पाकिस्तान से कनेक्शन! लद्दाख के DGP बोले- हमारे पास इसका रिकॉर्ड है

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

धक्का-मुक्की में कई लोग सांस नहीं ले पाए और कुछ बेहोश होकर गिर पड़े। स्थिति गंभीर होती देख विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। थोड़ी देर बाद वे मंच छोड़कर चले गए।

प्रशासन ने इस रैली के लिए 10,000 लोगों की अनुमति दी थी। अनुमान लगाया गया था कि लगभग 50,000 लोग आएंगे। लेकिन मौके पर करीब 1 लाख 20 हजार लोग पहुंच गए, जिससे हालात पूरी तरह बिगड़ गए और यह त्रासदी सामने आई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।