राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ, स्वयंसेविकाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

33

– 17 वर्ष से अधिक आयु की छात्राओं को वोट बनवाने की प्रक्रिया बताई, परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का किया आह्वान
हनुमानगढ़।
व्यापार मंडल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में रविवार, 1 नवंबर को विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के माध्यम से छात्राओं को सामाजिक सरोकारों, नागरिक जिम्मेदारियों और जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नीलम गौड़ एवं विद्यालय प्रिंसिपल संजू गाड़िया ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को एनएसएस के उद्देश्यों से अवगत करवाते हुए समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के दौरान मतदान जागरूकता को लेकर विशेष गतिविधि आयोजित की गई। इसमें बीएलओ रोहिताश कुमार एवं लक्ष्मी नारायण ने स्वयंसेविकाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की अहम भूमिका होती है। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने का पहला कदम है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।