स्व. बृजलाल स्वामी की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

256

मानव कल्याण को समर्पित पहल, ग्रामीणों ने उत्साह से किया रक्तदान
हनुमानगढ़। चक 30 एसएसओ (फतेहगढ़) में गुरुवार को समाजसेवी स्वर्गीय बृजलाल स्वामी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय, हनुमानगढ़ के ब्लड बैंक के निर्देशन में संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान कर स्व. बृजलाल स्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रक्तदान शिविर की शुरुआत स्व. बृजलाल स्वामी के पुत्र पटवारी जयदेव स्वामी ने रक्तदान कर शिविर की शुरुवात की। उन्होंने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय धर्म है, इससे न केवल किसी का जीवन बचाया जा सकता है बल्कि यह समाज में सेवा और एकता की भावना को भी सशक्त करता है।” जयदेव स्वामी ने अपने पिता की स्मृति में इस शिविर को मानव कल्याण और सामाजिक समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम बताया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्वामी परिवार के सदस्यों और युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान बजरंगलाल स्वामी, बसंत यादव, जगदीश परिहार, साहबराम, महावीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।