Asian Games 2023: घुड़सवारी टीम ने 41 साल बाद जीता गोल्ड, जानिए मेडल टैली में भारत किस नम्बर पर

768

एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की घुड़सवारी टीम ने 41 सालों बाद गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, अनुश अग्रवाल और हृदय छेडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में सोना अपने नाम किया।

भारत को तीसरे दिन तीसरा गोल्ड मेडल मिला. इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। भारत की महिला टीम ने फाइनल मैच में श्रीलंका को 19 रनों से हराया था।

ये भी पढ़ें: Asian Games 2023: एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत को 4 मेडल, जानें किस खेल में कौनसा मिला मेडल?

वहीं इससे पहले भारत ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था। अब टीम इंडिया के पास कुल 14 मेडल्स हो गए हैं। भारत के पास 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल हैं। टीम इंडिया को सेलिंग में मंगलवार को 2 ब्रॉन्ज मेडल मिले।

देखें पदक विजेता और मेडल टैली 

एशियन गेम्स 2023: भारत के पदक विजेता
एथलीट/टीम खेल इवेंट पदक
रमिता, मेहुली घोष और आशी चौकसे शूटिंग वूमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर
अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह रोइंग मेंस लाइटवेट डबल स्कल्स सिल्वर
बाबू लाल यादव और लेख राम रोंइंग मेंस पेयर ब्रॉन्ज
नीरज, नरेश कलवानिया, नीतेश कुमार, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार, आशीष, डीयू पांडे रोइंग मेंस 8 सिल्वर
रमिता शूटिंग वूमेंस 10 मीटर एयर राइफल ब्रॉन्ज
रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दिव्यांश सिंह पंवार शूटिंग मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम गोल्ड
जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार, आशीष रोइंग मेंस 4 ब्रॉन्ज
परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जैकर खान, सुखमीत सिंह रोइंग मेंस क्वाडरपल ब्रॉन्ज
एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग मेंस 10 मीटर एयर राइफल ब्रॉन्ज
विजयवीर सिद्धू, आदर्श सिंह, अनीश भनवाला शूटिंग मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम ब्रॉन्ज
भारतीय क्रिकेट टीम क्रिकेट वूमेंस T20 क्रिकेट गोल्ड
नेहा ठाकुर सेलिंग गर्ल्स डिंघी – ILCA4 सिल्वर
विष्णु सरवनन सेलिंग मेंस डिंघी – ILCA7 ब्रॉन्ज
हृदय छेड़ा, दिव्यकृति सिंह, अनुष अग्रवाल, सुदीप्ति हजेला इक्वेस्ट्रियन ड्रेसेज मिक्स्ड टीम गोल्ड

एशियन गेम्स 2023 मेडल टैली
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 चीन 45 22 10 77
2 रिपब्लिक ऑफ कोरिया 12 12 17 41
3 जापान 6 16 12 34
4 उज़्बेकिस्तान 5 6 9 20
5 भारत 3 4 7 14
6 हांगकांग, चीन 3 4 7 14
7 चीनी ताइपे 2 1 3 6
8 इंडोनेशिया 1 1 4 6
9 थाईलैंड 1 0 2 3
10 मकाउ, चीन 1 0 1 2
10 तजाकिस्तान 1 0 1 2

आपको बता दें, भारत 655 एथलीटों के साथ एशियन गेम्स 2023 में हिस्सा ले रहा है, जो 23 सितंबर से पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में जारी है। एशियाई खेलों के पिछले संस्करण, जकार्ता 2018 में भारत ने 570 एथलीटों का दल भेजा था, जहां भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में सबसे अधिक 70 पदक जीते थे, जिसमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक शामिल थे।

ये भी पढ़ें: भारत ने एशियाड क्रिकेट में पहली बार जीता गोल्ड, देखें Asian game2023 की मेडल टैली

हांगझोऊ 2023 में एक बड़े दल के साथ, भारत के पदक संख्या के बढ़ने की उम्मीद भी है। पिछले कुछ वर्षों में, एथलेटिक्स ने एशियन गेम्स में भारत के लिए अधिकांश पदक जीते हैं, जिसमें कुल 672 में से 254 पदक शामिल हैं। ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा पर एक बार फिर सभी की निगाहें होंगी, जिसमें भारत ने 68 एथलीटों का एक बड़ा दल भेजा है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।