एक्टर विजयकांत के अंतिम दर्शन में पहुंचे थलापति विजय पर चप्पल से हमला…Video वायरल

Actor Vijay At Vijaykanth Funeral:  एक्टर और डीएमडीके पार्टी के संस्थापक विजयकांत  (Vijaykanth) का 71 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। कुछ दिन पहले अभिनेता विजयकांत कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

0
326

Actor Vijay At Vijaykanth Funeral:  एक्टर और डीएमडीके पार्टी के संस्थापक विजयकांत  (Vijaykanth) का 71 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। कुछ दिन पहले अभिनेता विजयकांत कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कल यानी 28 दिसंबर को विजयकांत का अंतिम संस्कार चेन्नई में कराया गया। अंतिम संस्कार में साउथ इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। लेकिन इस बीच अंतिम दर्शन में पहुंचे एक्टर विजय के साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखकर हर कोई हौरान है।

गुरुवार को अभिनेता विजयकांत के अंतिम संस्कार में साउथ के लगभाग बहुत से सितारे अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर विजय (Vijay) भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। एक्टर विजय दिवंगत अभिनेता के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, और उन्हें अपना मेंटर भी मानते हैं। एक्टर विजय गुरुवार की शाम को विजयकांत के आखिरी दर्शन करने गए, लेकिन इस दौरान एक शर्मनाक घटना हो गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। दरअसल, एक्टर विजय जब आखिरी दर्शन करने के लिए अपनी कार से उतरे तो, इस दौरान वहां मौजूद भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उनकी आंखें नम थीं और वह अपने मेंटर को श्रद्धांजलि देने जा ही रहे थे कि, तभी किसी ने उन्हें चप्पल फेंक कर मारा। चप्पल अभिनेता के सिर पर लगी।

इस घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग चप्पल फेंकने वाली घटना पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों ने इसे बहुत शर्मनाक बताया है। इसके साथ एक्टर के फैंस काफी चिंतित नजर आए।

आपको बता दें कि एक्टर विजय ने दिवंगत अभिनेत के साथ कुल 17 फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार विजय को उनके साथ फिल्म ‘लियो’ में देखा गया था।

ये भी पढ़ें : Vijayakanth Passes Away: 71 की उम्र में विजयकांत का निधन, रो पड़ा साउथ सिनेमा

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।