Delhi Weather: दिल्ली-NCR में तेज आंधी के साथ बारिश, गिरे ओले, बिजली गुल, देखें VIDEO

715

दिनभर भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बाद रात आठ बजे के बाद अचानक दिल्ली (Delhi Weather) का मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। कई इलाकों में 80 KM की रफ्तार से हवा चलने से पेड़ उखड़ गए। बिजली के पोल भी गिर गए, जिसकी वजह से कई इलाकों में बिजली गुल गई। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी खबर है।

दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश समेत 30 राज्यों के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश हो रही है। इनमें हरियाणा, असम, मेघालय, गोवा और कर्नाटक के समुद्री इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार 40.0 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। गर्म हवाओं और तपती धूप के चलते लोग दिन के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

आपको बता दें, मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले चार-पांच दिनों में केरल पहुंच सकता है। हालांकि पूर्वानुमान 27 मई का है। ऐसा होता है तो यह 2009 के बाद समय से पहले पहुंचने वाला पहला मानसून होगा। 2009 में मानसून 23 मई को ही केरल में पहुंच गया था।

विभाग के मुताबिक आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून तक केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। वहीं, 17 सितंबर के आस-पास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से हट जाता है।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

मानसून पिछले साल 30 मई को केरल में पहुंचा था। 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में 1 जून, 2019 में 8 जून और 2018 में 29 मई को केरल पहुंचा था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।