DMK सांसद ए राजा का विवादित बयान, कहा- भारत कोई देश नहीं… राम और हनुमान की टिप्पणी, देखें VIDEO

भारत एक उपमहाद्वीप है। कारण क्या है? यहां कई परंपराएं और संस्कृतियां हैं। तमिलनाडु में एक भाषा-एक संस्कृति हैं। यह एक देश है। मलयालम एक भाषा है, उनका एक राष्ट्र है। ओडिशा एक देश है,

0
211

DMK MP A Raja Controversy: तमिलनाडु से DMK सांसद ए राजा ने भारत को एक देश मानने से इनकार किया। वायरल वीडियो में DMK नेता ए राजा  कहते नजर आ रहे हैं कि अगर आप कहेंगे कि ये आपके ईश्वर हैं और भारत माता की जय तो हम उस ईश्वर और भारत माता को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कह दो इनको, हम सब राम के शत्रु हैं। मुझे रामायण और भगवान राम पर विश्वास नहीं है। ए राजा ने भगवान हनुमान की तुलना बंदर से करते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे को घृणास्पद बताया।

इसके बाद क्या था बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि, द्रमुक के गुट से नफरत फैलाने वाले भाषण लगातार दिए जा रहे हैं। उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को नष्ट करने के आह्वान के बाद, अब एक राजा की ओर से भारत के विभाजन का आह्वान किया गया है। उन्होंने भगवान राम का उपहास किया है, मणिपुरियों पर अपमानजनक टिप्पणियां की हैं और एक राष्ट्र के रूप में भारत के विचार पर सवाल खड़े किए हैं।

ए राजा के बयान पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, यह साफ है कि भारत के लोकाचार का अपमान करना, सार्वजनिक रूप से हिंदू देवताओं को अपमानित करना और भारत के विचार पर सवाल उठाना इंडिया गठबंधन के राजनीतिक एजेंडे की पहचान बन गया है। क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए इतना नीचे गिरने को तैयार है ऐसी टिप्पणियाँ स्वीकार करें?

ये भी पढ़ें: कौन हैं जय शेट्टी? विदेश में बैठकर भारतीयों का किया नाम खराब, अब हुआ झूठ का पर्दाफाश

ए राजा के विवादित बयान के मुख्य बिन्दु
ए राजा ने कहा, “भारत एक उपमहाद्वीप है। कारण क्या है? यहां कई परंपराएं और संस्कृतियां हैं। तमिलनाडु में एक भाषा-एक संस्कृति हैं। यह एक देश है। मलयालम एक भाषा है, उनका एक राष्ट्र है। ओडिशा एक देश है, वहां एक भाषा है। केरल में अलग, दिल्ली में अलग भाषा और संस्कृति है। ये सारे देश मिलकर भारत को बनाते हैं। इसलिए भारत एक देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है।”

ए राजा ने कहा, “मणिपुर में डॉग मीट खाया जाता है, क्यों। हां, वो खाते हैं। ये कल्चर है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। ये सब हमारे दिमाग में है। कश्मीर में अलग कल्चर है। इसे आपको मानना होगा। अगर कोई समुदाय बीफ खाता है तो आपको क्या समस्या है? उसने आपको खाने को कहा क्या? अनेकता में एकता है। हम सब अलग हैं। इसे मान लीजिए।”

DMK सांसद ने कहा, “वाटर टैंक से पानी किचन में भी आता है और टॉयलेट में भी। किचन में हम वो पानी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन टॉयलेट से लाकर वो पानी किचन में इस्तेमाल नहीं करते। क्या वजह है? हमें मनोवैज्ञानिक समस्या है। पानी एक ही है, पर अंतर पैदा कर देता है, ये बात कि ये कहां से आ रही है। हम जानते हैं कि ये किचन है और ये टॉयलेट है।”

ये भी पढ़ें: करूणानीधि का पोता हूं नहीं मागूंगा सनातन बयान पर माफी, फिर सुर्खियों में आए उदयनिधि

DMK नेता ए राजा वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि अगर आप कहेंगे कि ये आपके ईश्वर हैं और भारत माता की जय तो हम उस ईश्वर और भारत माता को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कह दो इनको, हम सब राम के शत्रु हैं। मुझे रामायण और भगवान राम पर विश्वास नहीं है। ए राजा ने भगवान हनुमान की तुलना बंदर से करते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे को घृणास्पद बताया।

आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है जब DMK सांसद ए राजा ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने पिछले साल 6 सितंबर को चेन्नई में सनातन धर्म की तुलना HIV और कोढ़ से की थी। वे तमिलनाडु CM एम के स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की थी।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।