कौन हैं जय शेट्टी? विदेश में बैठकर भारतीयों का किया नाम खराब, अब हुआ झूठ का पर्दाफाश

0
215

अगर आप भी इंफ्लुएंसर को फॉलो करते हैं तो आपने जय शेट्टी (Jay Shetty) का नाम सुना होगा और नहीं तो हम इस आर्टिकल में उनके बारें में बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने झूठ बोलकर आपकी भावनाओं के साथ खेला है। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जय शेट्टी (Jay Shetty) चर्चा में हैं। उन पर अपनी किताब में झूठ फैलाने का आरोप लगा है।

ये आरोप भारतीय मीडिया ने बल्कि विदेशी मीडिया ने लगाया है। आरोप क्या लगा है इससे पहले बता दें, जय शेट्टी (Jay Shetty) बेस्ट सेलिंग बुक ‘Think Like A Monk: Train Your Mind for Peace and Purpose Every Day’ के लेखक हैं। दी गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस किताब में शेट्टी (Jay Shetty) ने झूठा दावा किया कि उन्होंने भारत के मंदिरों में तीन साल बिताए थे। अखबार ने लिखा शेट्टी के इस दावा भी झूठा है।

ब्रिटेन के बड़े अखबार दी गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा करते हुए कहा है कि, शेट्टी (Jay Shetty) ने अपनी जीवन के बारे में कई फैक्ट्स को गलत तरह से पेश किया है। उन्होंने अपने रेज्यूमे में बताया है कि उनके पास बिहेवियरल साइंस में डिग्री है। लेकिन जिस बिजनेस स्कूल से उन्होंने ये डिग्री हासिल की है वहां इस तरह का कोई कोर्स ऑफर नहीं किया जाता है। दी गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में ये भी दावा किया है कि जय शेट्टी अपनी स्पिरिचुअल आइडेंटिटी का इस्तेमाल करके भारी रकम कमाते हैं।

ये भी पढ़ें: इस शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Galaxy F15 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

आगे रिपोर्ट में लिखा- शेट्टी के हरे कृष्णा संगठन से संबंध के बारे में भी बताया गया। खुलासा किया गया कि संगठन से जुड़े विवादों के कारण शेट्टी इस मामले में कुछ कहने से बचते हैं। वह अपने आपको वैदिक भिक्षु बताते हैं।

साल 2019 में भी हुआ था झूठ का पर्दाफाश
ये भी खुलासा गया कि जय शेट्टी कई सालों से प्लेजरिज्म के आरोपों से जूझ रहे हैं। दी गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि साल 2019 में शेट्टी ने अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम से 100 से ज्यादा पोस्ट हटाए थे। जय ने ये पोस्ट यूट्यूबर निकोल आर्बर के आरोपों के बाद हटाए थे। आर्बर ने इन सभी पोस्ट के ओरिजनल सोर्स को एक्सपोज किया था।

ये भी पढ़ें: क्या है अनंत अंबानी की इस घड़ी में इतना खास? जुकरबर्ग की पत्नी ने कर डाली ऐसी डिमांड, VIDEO

आर्बर के आरोपों के बाद शेट्टी ने अपने कर्मचारियों को उन सभी पोस्ट और कंटेंट की जांच करने को कहा था, जिनके कंटेंट कहीं और से उठाए गए थे। शेट्टी के एक पूर्व कर्मचारी ने अखबार को बताया कि इस दौरान शेट्टी ने क्राइसिस से लड़ने के लिए एक PR फर्म को भी हायर किया था। फर्म ने शेट्टी के कंटेंट में सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन कैंपेन चलाया।

ये भी पढ़ें: Flipkart ने लॉन्च की UPI सर्विस, पहले ऑर्डर पर मिलेगा भारी डिस्काउंट​​​​​​​, जानें कैसे करें इस्तेमाल

जय शेट्टी (Jay Shetty) कौन हैं?
जय शेट्टी भारतीय मूल के इंफ्लुएंसर और ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर हैं। उनकी उम्र 36 साल है। वह लंदन में पैदा हुए थे। जय शेट्टी द टुडे शो और एलेन डीजेनरेस शो में नजर आते रहे हैं। उनका दावा है कि लंदन यूनिवर्सिटी के कैस बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएशन करने से पहले वह भारत में चार साल तक वैदिक भिक्षुओं के साथ रहे। उनका 2018 में बनाया एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें जीवन बदलने के लिए बुक पढ़ने के बारे में बताया गया था।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पर घिरे जय शेट्टी
जय “On Purpose” नाम से एक पॉडकास्ट होस्ट करते हैं। जहां उन्होंने मिशेल ओबामा, किम कार्दशियन और कोबे ब्रायंट जैसे गेस्ट को होस्ट किया है। इतना ही नहीं, वे Jay Shetty Certification School भी चलाते हैं। जहां स्टूडेंट्स हजारों रुपये देकर उनके कोर्स में पढ़ते हैं। हालांकि, अब कहा गया है कि शेट्टी ने जो जानकारियां साझा की हैं वो सब फर्जी हो सकती हैं. उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पर भी सवाल उठ रहे हैं।