2 साल बाद Yo Yo हनी सिंह का हुआ धमाकेदार कमबैक, Video में देखें नया पार्टी सॉन्ग

0
662

मुम्बई: फेमस रैपर यो यो हनी सिंह का पिछले 2 साल से इंतजार कर रही इंडस्ट्री का आखिरकार इंतजार आज खत्म हो गया। दरअसल, फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ का ‘दिल तोरी साडा हो गया’ गाना रिलीज कर दिया है। यह गाना खुद हनी सिंह ने गाया है। 2015 से हनी सिंह इंडस्ट्री और अपने फैंस से दूरी बनाए हुए थे जो अब पूरी तरह से इस गाने के गाते ही दूर हो गई।

बता दें कि 2015 में बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण हनी सिंह ने गाना छोड़ दिया था। दो साल बाद हनी सिंह एक बार फिर बॉलीवुड सॉन्ग के साथ कमबैक किया है। इस गाने का कुछ देर पहले ही रिलीज किया था और अबतक इसे 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हनी सिंह के फैंस उनका कितनी बेसब्री से कर रहे थे।

फिल्म का गाना एक पार्टी नंबर है, जो पंजाबी सिंगर हंस राज हंस के गाने का रीमेक है। अपने गाने की जानकारी टि्वटर पर देते हुए हनी सिंह ने लिखा है, आखिरकार आपको इंतजार खत्म हो गया। यहां मौजूद है मेरा भांगडा सॉन्ग हिन्दी फ्यूजन दिल चोरी चक दो फट्टे। उन्होंने फैंस को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी वजह से ही वो बीमारी से उबर पाए हैं। मैं फैंस अपना प्यार देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने मेरे गाने के लिए बहुत इंतजार किया।

हनी को लेकर उठी अफवाह-
हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि, 18 महीने मेरी जिंदगी के सबसे खराब दिन थे। मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं था। अफवाह थी कि मैं रिहैब में हूं, लेकिन पूरे समय मैं अपने नोएडा वाले घर में था। मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर था। मैंने चार डॉक्टर बदले। मुझ पर दवाइयों का असर नहीं हो रहा था और अजीब हरकतें मेरे साथ हो रही थीं। मैं मानता हूं कि मेरे एल्कोहलिक होने की वजह से मेरी बीमारी और बिगड़ गई थी लेकिन मैंने ड्रग्स ने लिया था ये महज केवल एक अफवाह थी।

बताते चले हनी सिंह ने कई हिट गाने दिए है जिसमें से लुंगी डांस, ब्लू आइज, चार बोतल वोडका काफी पसंद किए गए थे। अब यहां सुनिए हनी का नया गाना।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें-

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)