1 नवंबर से खुलेगा भारत का पहला लग्जरी मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा, देखें तस्वीरें

ईशा अंबानी ने कहा की जियो वर्ल्ड प्लाजा की हमारा उद्देश्य दुनिया के बेस्ट ब्रांड्स को भारत में लाना है। इसके अलावा इसके जरिए भारत के शिल्प कौशल के ब्रांड्स को हाइलाइट करना है। 

0
76

रिलायंस इंडस्ट्रीज मुंबई में 1 नवंबर को भारत का सबसे लग्जरी मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा (JioWorldPlaza) खोल रही है। यह मॉल बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में स्थित है। जियो वर्ल्ड प्लाजा 7.50 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला ये मॉल  सिर्फ देखने में ही लग्जरी नहीं, बल्कि यहां मिलने वाली चीजें भी काफी लग्जरी होंगी।

डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा की जियो वर्ल्ड प्लाजा की हमारा उद्देश्य दुनिया के बेस्ट ब्रांड्स को भारत में लाना है। इसके अलावा इसके जरिए भारत के शिल्प कौशल के ब्रांड्स को हाइलाइट करना है।

प्रकृति तत्वों से प्रेरित मॉल
जियो वर्ल्ड प्लाजा का डिजाइन को अमेरिका की आर्किटेक्चर और डिजाइन फर्म टीवीएस और रिलायंस टीम ने मिलकर बनाया है। संगमरमर से बने फर्श, ऊंची गुंबददार छतें, और शानदार रोशनी से जगमग इस मॉल को आर्कषक बनाते हैं। मॉल में शॉपिंग से लेकर मल्टीप्लेक्स थिएटर और बेहतरीन रेस्तरां शामिल हैं। प्लाजा की स्ट्रेक्चर कमल के फूल और प्रकृति के अन्य तत्वों से प्रेरित है

जियो वर्ल्ड प्लाजा में होंगे ये महंगे ब्रांड
इस मॉल में बलेनसिएज, कातिये, लुई वितों, वर्साची, वेलेंटिनो, मनीष मल्होत्रा, अबू जानी, संदीप खोसला, पॉटरी बार्न, गूची और EL&N कैफे सहित कई दूसरे महंगे ब्रांड उपलब्ध होंगे।