बिहार के पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या, जानें पूरा मामला

बिमल कुमार की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि दो साल पहले उनके देवर गब्बू यादव की भी बदमाशों ने इसी तरह हत्या कर दी थी। उनके पति विमल कुमार यादव मुख्य गवाह थे।

1
301

अररियाः बिहार के अररिया जिले में दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत पत्रकार बिमल कुमार यादव (Bimal Yadav) की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, घटना अररिया जिले के रानीगंज इलाके की है, जहां पर अहले सुबह करीब पांच बजे अपराधियों ने विमल कुमार यादव को गोलियों का निशाना बनाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रानीगंज बाजार इलाके में अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार बिमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हत्या स्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। जांच जारी है और अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

बता दें, बिमल कुमार की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि दो साल पहले उनके देवर गब्बू यादव की भी बदमाशों ने इसी तरह हत्या कर दी थी। उनके पति विमल कुमार यादव मुख्य गवाह थे। केस ट्रायल पर कोर्ट में चल रहा था। बदमाश गवाही देने से मना कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही इन्होंने कोर्ट में गवाही दी थी। वहीं इस मामले में अभी ट्रायल चल रहा है, जिसकी सुनवाई 19 अगस्त को होगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

Comments are closed.