भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी, इस राज्य के इन नेताओं की हुई बल्ले-बल्ले, देखें पूरी लिस्ट

भाजपा ने पहली लिस्ट 2 मार्च को जारी की थी। इसमें 195 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था। पहली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम थे।

0
128

Lok Sabha Election BJP Candidate: भाजपा की तीसरी लिस्ट गुरुवार (21 मार्च) को आ गई है। इसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं, इनमें से भाजपा ने 10 पट्टाली मक्कल काची (PMK) को दी हैं। पार्टी अब तक 276 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।

भाजपा ने पहली लिस्ट 2 मार्च को जारी की थी। इसमें 195 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था। पहली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम थे। वहीं, भाजपा की दूसरी लिस्ट 13 मार्च को आई थी, जिसमें 72 नाम थे। इसमें नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ें: New Voter ID Card: फटे पुराने वोटर आईडी कार्ड को घर बैठे बनाए नया, ये है आसान तरीका

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की तीसरी लिस्ट

1. चेन्नई साउथ लोकसभा सीट- तमिलिसाई सुदंरराजन
2. चेन्नई सेंट्रल लोकसभा सीट- विनोज पी सेल्वम
3. वेल्लोर लोकसभा सीट- ए. सी शणमुगम
4. कृष्णागिरी लोकसभा सीट- सी नरसिम्हन
5. नीलगिरी लोकसभा सीट- एल मुरुगन
6. कोयंबटूर लोकसभा सीट- के. अन्नामलाई
7. पेरमबलुर लोकसभा सीट- टी आर. पारिवेनधर
8. थोथुक्कुड़ी लोकसभा सीट- नैनर नागेंद्रन
9. कन्याकुमारी लोकसभा सीट- पॉन. राधाकृष्णन

ये भी पढ़ें: IPL 2024: 22 मार्च को ओपनिंग सेरेमनी, राजस्थान में IPL टिकट मात्र 500 रुपये में, जानें टिकट के रेट?

 

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।