MRF का शेयर 1.5 लाख के पार, जानिए कैसे भारत के सबसे महंगे स्टॉक ने रचा इतिहास?

0
164

MRF Share Price: भारत में टायर बनाने वाली सबसे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी MRF यानी मद्रास रबर फैक्ट्री के शेयर्स ने इतिहास रच दिया है। MRF के स्टॉक ने आज (17 जनवरी) बुधवार को कारोबारी सत्र में 1.5 लाख रुपए का रिकॉर्ड आंकड़ा पार कर लिया। ऐसा करने वाली MRF भारत की पहली कंपनी बन गई है।

पिछले एक साल में इस शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एक साल में यह स्टॉक करीब 50% चढ़ा है। बीते छह महीने में इसने अपने निवेशकों को 31.64% और 1 महीने में 12.71% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 57.29 हजार करोड़ रुपए है।

MRF का स्टॉक मार्केट में सबसे महंगा फिर कैसे रचा इतिहास
इसके पीछे की वजह है कंपनी के शेयर्स का कभी स्प्लिट ना करना। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1975 के बाद से ही MRF ने अभी तक अपने शेयर्स को कभी स्प्लिट नहीं किया है। वहीं, साल 1970 में 1:2 और 1975 में 3:10 के रेश्यो में MRF ने बोनस शेयर इश्यू किए थे।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

स्टॉक ने 1,50,254.16 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया
स्टॉक ने ट्रेडिंग सेशन के दौरान 1,50,254.16 रुपए का ऑल टाइम हाई और 52 वीक हाई भी बनाया। हालांकि, MRF के शेयर में बाद में गिरावट देखने को मिली, यह 1.46% की गिरावट के साथ 1,34,600.05 रुपए पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र की शुरुआत में इसका शेयर 1,35,870 रुपए पर ओपन हुआ था।

ये भी पढ़ें: ये 7 नौकरियां भारत में दे सकती हैं आपको 70 लाख रुपये तक का सैलरी पैकेज, जानें सबकुछ

जरा डालिए इस आकंडे पर नजर
MRF का शेयर साल 2000 में 1000 रुपए का था। वहीं 2012 में यह 10,000 रुपए के स्तर पर पहुंचा। इसके बाद 2014 में इस स्टॉक (शेयर) ने 25,000 रुपए का आंकड़ा छुआ था। फिर ये 2016 में 50,000 रुपए पर पहुंचा। साल 2018 में 75,000 और जून 2022 को MRF के शेयर ने 1 लाख का स्तर पार किया था। अब MRF का स्टॉक 1.5 लाख रुपए के आंकड़े को पार कर चुका है।

ये भी पढ़ें: India Vs Afghanistan T20: भारत ने दूसरे सुपर ओवर में जीता मुकाबला, देखें मैच के VIDEO

कंपनी के बारें 
चेन्नई बेस्ड MRF कंपनी का पूरा नाम मद्रास रबर फैक्ट्री है। इस कंपनी की शुरुआत 1946 में टॉय बैलून बनाने से हुई थी। 1960 के बाद से कंपनी ने टायर बनाना शुरू कर दिया था। अब यह कंपनी भारत में टायर की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। के. एम मैमन मापिल्लई MRF के फाउंडर हैं।

ये भी पढ़ें: ईरान-पाकिस्तान में मिलिट्री टकराव का खतरा बढ़ा, मीडिया कवरेज पर रोक, पढ़िए क्या हैं मुल्क के हालात?

वे पहले गुब्बारा बेचते थे। MRF रेसिंग फॉर्मूला 1, फॉर्मूला कार, MRF मोटोक्रॉस जैसे सेक्टर में कंपनी नंबर-1 बनी। देश-विदेश में बिजनेस करने वाली इस कंपनी की ज्यादातर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट केरल, पुडुचेरी, गोवा और तमिलनाडु में है। MRF कंपनी टायर, ट्रेड्स, ट्यूब्स, कन्वेयर बेल्ट्स, पेंट्स, खिलौने के अलावा स्पोर्ट्स गुड्स बनाती है। साल 2007 में कंपनी ने 1 अरब डॉलर के टर्नओवर को पार कर लिया था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।