2000 रुपये के नोट जमा करने जा रहे हैं बैंक? पहले पढ़ले SBI की गाइडलाइन

1
1139

2000 note news: 2000 रुपये को चलन से बाहर करने के आरबीआई के फैसले के बाद देश के सभी बैंकों में आज नोटों को जमा कराने और एक्सचेंज कराने की प्रक्रिया की शुरू हो रही है। ऐसे में अगर आप अपने सभी 2000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए बैंक जा रहे हैं तो एक बार आपको ये खबर ठीक से पढ़नी चाहिए।

स्टेट बैंक ने रविवार को 2000 का नोट बदलने के लिए गाइड लाइन जारी की है। भारत के सबसे बड़े बैंक ने कहा कि नोट बदलने के लिए किसी आईडी की जरूरत नहीं है। कोई फॉर्म भी नहीं भरना होगा। एक बार में 10 नोट बदले जा सकेंगे।

स्टेट बैंक ने नोटिफिकेशन इसलिए जारी किया है, क्योंकि सोशल मीडिया पर नोट बदलने को लेकर अलग-अलग जानकारियां दी जा रही थीं। कहा जा रहा था कि नोट बदलने के लिए आधार जैसी कोई आईडी जरूरी होगी और फॉर्म भी भरना होगा।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ये स्पष्ट किया है कि नोटों को बदलने में कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसका मतलब है कि ये फ्री में बदले और जमा कराए जाएंगे। हालांकि अकाउंट में पैसा जमा कराने की प्रक्रिया नॉर्मल और पुराने ​तरीके से ही होगी। ऐसे में आपको डेली लिमिट, चार्ज और अन्य जानकारियों के बारे में जानना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Breaking News: 2000 के नोट चलन से बाहर होंगे, एक बार में 10 नोट ही चेंज होंगे

परेशान होनी की जरुरत नहीं यहां आसान भाषा में समझिए कि क्या कहां रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया ने…

1. आरबीआई के जारी नोटिस में क्या लिखा है ?

रिजर्व बैंक 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेगा, लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। रिजर्व बैंक ने कहा कि इसका ऑब्जेक्टिव पूरा होने के बाद 2018-19 में इसकी प्रिटिंग बंद कर दी गई थी।

2. क्या करना होगा नोट बदलने के लिए?
बैंक में जाकर इन नोटों को बदला जा सकता है। इसके लिए 30 सिंतबर 2023 तक का समय दिया गया है। नोट बदलने में कोई परेशानी न हो इसलिए बैंकों को भी इसके बारे में जानकारी दी गई है।

3. रिजर्व बैंक द्वारा जारी फैसला कब लागू होगा?
रिजर्व बैंक ने अपने सर्कुलर में लिखा है कि वो 2000 के नोट को सर्कुलेशन से बाहर कर रहा है। इसकी कोई तारीख या समय नहीं दिया है। यानी ये फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

4. देश के हर नागरिक पर लागू होगा ये फैसला?

यह फैसला सभी के लिए लागू है। हर व्यक्ति जिसके पास 2000 के नोट हैं, उसे 23 सिंतबर से 30 सितंबर तक बैंक में इसे डिपॉजिट या एक्सचेंज करना होगा। एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपए कीमत के नोट यानी 10 नोट ही बदले जाएंगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

Comments are closed.