राजस्थान-यूपी में 9 सड़क हादसे, 55 गाड़ियां टकराईं; 8 लोगों की मौत, 14 राज्यों में कोहरे रेड अलर्ट

0
154

Weather News Today: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी रेड अलर्ट है। बता दें, कई राज्यों में विजिबिलिटी जीरो पहुंच है। इससे कई हादसे में भी हुए हैं।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घने कोहरे के कारण मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 9 सड़क हादसे हुए। इनमें 6 यूपी और 3 राजस्थान की घटनाएं हैं। इन हादसों में 55 गाड़ियां टकरा गईं। दोनों राज्यों में 8 लोगों की मौत हुई है। 49 लोग घायल हैं।

यूपी में आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बुधवार सुबह 15 गाड़ियां टकरा गईं। इसमें 1 की मौत हो गई। 6 लोग घायल हो गए। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 25 वाहन आपस में टकरा गए। इसमें 5 लोग घायल हो गए। मेरठ में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौत हो गई।

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें 1 शख्स की मौत हो गई। 16 लोग घायल हैं। बागपत में एक मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत हो गई। 13 लोग घायल हो गए।

राजस्थान के भरतपुर में एक बस और ऑटो की भिड़ंत हुई। इसमें एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। हनुमानगढ़ में एक बस और जीप की टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। सीकर में NH-52 पर दो कार और एक बस टकराने से 6 लोग घायल हो गए।

बता दें, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। यहां विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर तक रहने का अनुमान है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।