पुरुषों से अधिक महिलाओं के शारीरिक पार्टनर, राजस्थान इस मामले में टॉप पर, पढ़ें NFHS की रिपोर्ट

सर्वे में राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु की 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों के बीच किया गया। इन सभी राज्यों में राजस्थान टॉप पर है

0
447

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (NFHS) ने शुक्रवार को पांचवीं रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक देश में 11 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के एक से अधिक लोगों से शारीरिक संबंध हैं। हालांकि ओवरऑल 4% पुरुषों का ऐसी महिलाओं के साथ यौन संबंध पाया गया।

जोकि न तो उनकी लाइफ पार्टनर है और न ही लिव-इन पार्टनर। ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो इस मामले में महिलाओं का आंकड़ा 0.5% जबकि पुरुषों का 4% है। ये आंकड़े 2019 से 2021 तक के हैं। यह सर्वे NFHS ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों में किया।

ये भी पढ़ें: यात्रीगण ध्यान दें IRCTC जल्द बेचने वाली है आपका निजी डाटा, टेंडर निकलते ही शेयर में आया उछाल

एक से अधिक पार्टनर रखने में राजस्थान टॉप में
सर्वे में राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु की 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों के बीच किया गया। इन सभी राज्यों में राजस्थान टॉप पर है, जहां 100 में से 2 पुरुष और 100 में से 3 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके एक से अधिक पार्टनर हैं।

ये भी पढ़ें: Facebook इन दो ऐप्स के जरिए चुरा रहा है आपकी सेक्स लाइफ का डाटा, और भी बहुत कुछ…

इससे पहले मई माह में NFHS ने जनसंख्या का डेटा जारी किया था। इसके मुताबिक देश में जनसंख्या दर नियंत्रित पाई गई थी। अब एक महिला पर औसत 2 बच्चे हैं, जबकि पिछले सर्वे (साल 2015-16) में हर महिला पर औसत 2.2 बच्चे थे। सर्वे में ये भी बताया गया कि 96% परिवार पीने के पानी के बेहतर स्रोत का उपयोग करते हैं। 69% परिवारों के पास बेहतर स्वच्छता सुविधा है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं