सोनम कपूर के घर आया नन्हा मेहमान, दुनियाभर से मिल रही हैं अनिल कपूर को नाना बनने की बधाई

0
579

मुम्बई: एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की डिलिवरी का इंतजार कर रहे हैं फैंस को खुशखबरी मिल चुकी है। जीं हां सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया है। 20 अगस्त को सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर नन्हा मेहमान आया है, इस बात की जानकारी खुद आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी।

इस पोस्ट में लिखा है, “20 अगस्त को हमने झुके हुए सिर और खुले दिल से अपने खूबसूरत बेटे का स्वागत किया। सभी डॉक्टरों, नर्सों, परिवार और दोस्तों का शुक्रिया, जिन्होंने इस सफर में हमारा साथ दिया। यह तो केवल बस शुरुआत है, लेकिन हमें पता है कि हमारी जिंदगी अब हमेशा के लिए बदलने वाली है।

ये भी पढ़ें: Video: अनिल कपूर के दामाद को जब परेशान करने लगे रणवीर सिंह, तो ऐसा था सोनम कपूर रिएक्शन

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

आपको बता दें, कुछ दिन पहले सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आयी थी। जहां वह अपने भाई की ही टांग खिंचती नजर आई। सोनम कपूर के बेटे की बधाई रणबीर कपूर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपने इंस्ट्राग्राम हैंडल से शेयर की है। उन्होंने अनिल कपूर के नाना बनने और सुनीता कपूर को नानी बनने की बधाई दी है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं