विराट-अनुष्का दूसरी बार माता-पिता बनें, 5 दिन बाद बताया फैंस को बेटे का नाम

कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका अर्थ निराकार या पूर्ण चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी भी होता है। इनकी पहले से एक बेटी है। जिसका नाम वामिका है। भगवान शिव और देवी पार्वती के मिले-जुले स्वरूप को वामिका कहा जाता है।

0
139

Virat Anushka News: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिर पेरेंट्स बन गए हैं। 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। कपल ने कहा- आपकी दुआओं की दरकार है। कृपया इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका अर्थ निराकार या पूर्ण चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी भी होता है। इनकी पहले से एक बेटी है। जिसका नाम वामिका है। भगवान शिव और देवी पार्वती के मिले-जुले स्वरूप को वामिका कहा जाता है।

बच्चे का जन्म कहां हुआ है यह नहीं बताया गया है। हालांकि इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयनका ने 13 फरवरी को ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी थी कि अनुष्का लंदन में दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में लिखा था- अगले कुछ दिनों में एक नया बेबी पैदा होगा!

ये भी पढ़ें: IPS ऑफिसर को बोला खालिस्तानी ? BJP वालों को पुलिस वाले ने ‘औकात’ दिखा दी, देखें VIDEO

आशा है कि बच्चा महान क्रिकेटर पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। या फिर वह अपनी मां को फॉलो करेगा और एक फिल्म स्टार बनेगा? हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में ‘मेड इन इंडिया’ और ‘टू बी बॉर्न इन लंदन’ को भी टैग किया है। उनके इस ट्वीट से लोगों को यकीन हो गया था कि अनुष्का और विराट फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसके बाद से ही फैंस विराट-अनुष्का को बधाई देने लगे थे।

आपको बता दें, विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। शादी के 3 साल बाद 2020 में अनुष्का ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 2021 में अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में जन्म दिया था। अभी हाल में कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है। वे 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। हालांकि यह तय नहीं है कि बाकी दो टेस्ट मैच में विराट टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।