फिल्म 83 में कपिल देव की वाइफ रोमी के किरदार में ऐसी दिखेंगी दीपिका पादुकोण

0
464

मुम्बई: रणवीर सिंह की फिल्म 83 की चर्चा जोरों पर हैं। अब मेकर्स ने दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का लुक रिवील किया है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टा पर 83 से अपना लुक शेयर किया है। फोटो में रणवीर सिंह कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिख रही हैं।

दीपिका पादुकोण का लुक उनकी अब तक की गई फिल्मों से एकदम जुदा है। तस्वीर में शॉर्ट हेयर, हाईनेक टॉप में दीपिका रणवीर सिंह का हाथ थामे हुए दिख रही हैं। फोटो में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। अपने रोल के बारे में दीपिका पादुकोण ने कहा- खेल के इतिहास से सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है।

एक पति के पेशेवर और व्यक्तिगत आकांक्षाओं की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है ये मैंने मेरी मां में बेहद करीब से देखा है और मेरे लिए कई मायनों में 83 हर महिला को समर्पित है जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है।”


फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा बोमन ईरानी, साकिब सलीम, आदिनाथ कोठारे, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क, जतिन सर्ना, ताहिर राज भसीन, दिनकर शर्मा, जीवा, धैर्य कर्वा, निशांत दहिया और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..