जनवरी में जब ‘धुरंधर’ (Dhurandhar 2) ओटीटी पर रिलीज हुई थी, तब वह सेंसर्ड वर्जन ही था। यानी जैसा सिनेमाघरों में दिखाया गया। लेकिन गुरुवार को ‘Dhurandhar Raw & Undekha’ की रिलीज का ऐलान किया गया है। दिलचस्प है कि इसे एकसाथ दो-दो OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।
इसकी वजह फिल्म के डिजिटल राइट्स की डील है। मेकर्स ने ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के लिए नेटफ्लिक्स से डील की थी। जबकि ‘धुरंधर 2’ के लिए जियो हॉटस्टार से भी डील हुई है।
4 जून को OTT पर आएगी धुरंधर 2
फिल्म के दूसरे भाग Dhurandhar: The Revenge की ओटीटी रिलीज को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। यह फिल्म 4 जून को JioHotstar पर रिलीज की जाएगी। थिएटर में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब दर्शक इसे घर बैठे देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह का एक्शन और दमदार अंदाज पहले से ज्यादा देखने को मिलेगा। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी यह फिल्म नए रिकॉर्ड बना सकती है।
भारत से पहले विदेशों में रिलीज धुरंधर 2
धुरंधर 2′ को भारत से पहले विदेशों में OTT पर रिलीज किया है। सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म 15 मई 2026 को इंटरनेशन दर्शकों के लिए Netflix पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि, भारत में इसे JioHotstar पर 4 जून 2026 की शाम 7 बजे रिलीज किया जाएगा।
कितना है धुरंधर 2 का कलेक्शन
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर 63 दिन बाद भी टिकी हुई है। अपने 9वें बुधवार को इस फिल्म ने देश में ₹24 लाख रुपये कमाए हैं। इस सीक्वल फिल्म ने दुनियाभर में ₹1,798.86 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। जबकि देश में ₹1,372.19 करोड़ की ग्रॉस कमाई और ₹1,146.55 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ है। विदेशों में फिल्म ने 63 दिनों में ₹426.67 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है। यह ‘दंगल’ के बाद वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है।
देखें वीडियो और चैनल को लाइक जरुर करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































