बॉक्स ऑफिस पर Gadar-2 और OMG-2 का जलवा बरकरार, जानें कितनी हुई कमाई

0
348

सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। गदर 2 के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ओएमजी 2 (OMG 2) भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। 15 अगस्त को दोनों ही फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। आइए आपको बताते हैं गदर 2 और ओएमजी 2 ने 15 के दिन कितनी कमाई की है।

OMG 2 ने किया कलेक्शन
अक्षय कुमार की ओएमजी 2 फिल्म गदर 2 के मामले में ये फिल्म काफी पीछे चल रही है लेकिन इसकी काफी तारीफ हो रही है। लोगों से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। ओएमजी 2 ने 15 अगस्त के दिन करीब 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन करीब 75 करोड़ हो जाएगा। ओएमजी 2 अब 75 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और उम्मीद की जा रही है इस वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

गदर2 की 200 करोड़ की कमाई
गदर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही कायम है। इस फिल्म ने 4 दिन में 173.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। गदर 2 ने पहले दिन 4-.10 करोड़, दूसरे दिन 43. 08 करोड़, तीसरे दिन 51.70 करोड़ और चौथे दिन 38.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब पांचवें दिन का कलेक्शन आ गया है।

गदर ने की 15 अगस्त को इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2  ने 15 अगस्त के दिन 55 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन करीब 228 करोड़ हो गया है। गदर 2 पांच दिन में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है इसे 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।