ब्रेकअप के बाद जब अचानक टकराए अनुष्का-रणवीर, देखिए तस्वीरें

0
311

मुम्बई: बॉलीवुड में सेलिब्रेटीज के ब्रेकअप की बात हो या पैचअप की उनके फैन्स बड़ी दिलचस्पी लेकर पढ़ते हैं और जब बात उन सितारों की हो जो इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों के साथ अफेयर्स को लेकर भी खूब चर्चा में हो। ऐसे ही एक कपल था जो हाल के दिनों में एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए वो है रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा।

अब हाल ही में इन दोनों एक्स कपल का सामना भी वहां हुआ जहां मीडिया के कैमरे मौजूद थे। दरअसल, रणवीर-अनुष्का GQ Awards की नाइट में रेड कार्पेट में साथ दिखे। पहले अनुष्का कार्पेट पर पहुंची जैसे वो जानें लगी उधर से रणवीर आ गए।

दोनों एक्स कपल एक-दूसरे के गले लगे। तभी कैमरों का फेम जूम हुआ और दोनों के कई पोज कैद हो गए। फिलहाल अब दोनों स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की जा रही है। रणवीर-अनुष्का की इन तस्वीरों के जरीए कुछ यूजर्स दीपिका पादुकोण को भी ट्रोल करने लगे है।

6_555_092317053054

ये भी पढ़ें: फिर से चर्चा में रणबीर कपूर की नई लव स्टोरी !

इस दौरान कई मीडियाकर्मी ने कपल फोटो लेने की मांग की लेकिन अनुष्का शर्मा उनकी बात सुने बिना वहां से नौ दो ग्यारह हो गई। बताते चले GQ मैन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2017 में बॉलीवुड के कई फेमस स्टार्स ने शि‍रकत की। वहीं एक्टर रणवीर सिंह अपने कुल लुक में नजर आए।

7_555_092317053054

बता दें कि अनुष्का और रणवीर फिल्म बैंड बाजा बारात में साथ नजर आए थे और उसके बाद दो साल तक इन दोनों का अफेयर रहा। साल 2012 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। फिलहाल चर्चा है कि रणवीर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में है लेकिन कभी भी दोनों ने इस बात की ना तो पुष्ठि की और ना ही इस बात से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें: Watch: बिना लॉजिक के साथ ज्यादा मैजिक लेकर आया Golmaal Again का ट्रेलर

8_555_092317053054

जल्द ही रणवीर-दीपिका सजंय लीला की फिल्म पद्दमावती में नजर आएंगे। वहीं अनुष्का शर्मा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी चर्चा में है। पिछले साल भले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थी लेकिन अब सब नॉर्मल बताया जा रहा है।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

  • रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now