‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा दिल्ली में खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर…सामने आई तस्वोरें

टिक टॉक में 'कच्चा बादाम' गर्ल के नाम से घर घर फेमस होने वाली अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने दिल्ली में करोड़ों की कीमत का एक लग्जरी घर खरीदा है। अंजलि ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

0
208

Anjali Arora New House: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के शो लॉकअप फेम और सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा ने दिल्ली में अपने सपनों का नया घर खरीदा है। इसका एक इनसाइड वीडियो भी सामने आ गया। अंजलि ने घर का एक वीडियो भी शेयर किया।

टिक टॉक में ‘कच्चा बादाम’ गर्ल के नाम से घर घर फेमस होने वाली अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने दिल्ली में करोड़ों की कीमत का एक लग्जरी घर खरीदा है। अंजलि ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें घर का मेन हॉल साफ नजर आ रहा है, जिसमें सभी लोग बैठे हुए हैं और पाठ चल रहा है।

अंजलि अरोड़ा ने अपने घर का नाम ‘अरोड़ा हाउस’ रखा है, जिसका खुलासा उन्होंने वीडियो में दिए कैप्शन में किया। इस घर कि कीमत 4 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। घर में कई सारे लग्जरी आइटम्स को भी जोड़ा गया है।

ये भी देखें : ‘द आर्चीज’ की स्क्रीनिंग में ऑरी का दिखा सितारों संग जलवा…आप भी देखें

अंजलि अरोड़ा ने अपने परिवार, करीबियों के साथ अपने नए घर की गृह प्रवेश पूजा की। इसके अलावा घर में पाठ भी रखवाया, जिसकी एक झलक सामने आई है। इसके अलावा, अंजलि ने अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल के साथ नए घर से कुछ फोटोज भी शेयर कीं हैं।

कुछ समय पहले ही अंजलि अरोड़ा ने अपने मां-पापा को एक लग्जरी गिफ्ट कि थी। अंजलि की कार की फोटो काफी वायरल हुई थी। बता दें कि अंजलि अरोड़ा अपने म्यूजिक वीडियो और रील्स से मोटी कमाई करती हैं। दावा है कि आज के समय में वह आठ करोड़ की संपत्ति की मालकीन हैं।

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो, अंजलि अरोड़ा को कुछ समय पहले ही एल्विश यादव के साथ देखा गया था। ऐसी अटकले लगाई जा रहीं हैं कि, दोनों जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)


ये भी देखें : रात में नशे में धुत सड़कों पर नजर आए सनी देयोल…जानिए क्या है viral video का सच?

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now