चेन्नई बाढ़ में फंसे एक्टर आमिर खान…साउथ के इस सुपरस्टार ने की मदद

Ajith Kumar rescue Aamir Khan : कई दिनों से चेन्नई में साइक्लोन माइचूंग ने तबाही मचा रखी है। जिसके बाद आमिर खान चेन्नई में ही फंस गए। इसकी जानकारी तमिल फिल्म स्टार विष्णु विशाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दीं। आमिर के बाढ़ में फंसने की जानकारी जैसे ही तमिल फिल्म स्टार अजित कुमार को मिली, वो तुरंत दोनों सितारों की मदद के लिए आगे आए।

0
185

Ajith Kumar rescue Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान बीते कई दिनों से चेन्नई में रह रहे हैं। यहां एक्टर लंबे वक्त से एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपनी मां का इलाज करा रहे हैं। जो कि वह यहां भर्ती हैं। हालांकि कई दिनों से चेन्नई में साइक्लोन माइचूंग ने तबाही मचा रखी है। जिसके बाद आमिर चेन्नई में ही फंस गए।

बाद में इसकी जानकारी तमिल फिल्म स्टार विष्णु विशाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दीं। उन्होंने कहा कि और उनके कुछ साथी चेन्नई के करापक्कम में साइक्लोन की वजह से फंस गए। आमिर के बाढ़ में फंसने की जानकारी जैसे ही तमिल फिल्म स्टार अजित कुमार को मिली, वो तुरंत दोनों सितारों की मदद के लिए आगे आए।

ये भी पढ़ें : ‘द आर्चीज’ की स्क्रीनिंग में ऑरी का दिखा सितारों संग जलवा…आप भी देखें

आमिर से पहले तमिल एक्टर विष्णु विशाल  ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर करापक्कम में फेंसे 30 लोगों की जानकारी दी थी। जैसे ही ये खबर इंटरनेट की दुनिया में सामने आई लोग बचाव प्रक्रिया में लग गए। यह जानकारी सामने आने के बाद से ही तमिल एक्टर अजित कुमार  ने दोनों सितारों से मुलाकात की।

अजीत तुरंत उस विला में पहुंचे जहां दोनों सितारों को बाकी सदस्यों के साथा रखा गया था। एक्टर ने बाढ़ में फंसे दोनों सितारों के साथ अन्य लोगों की वहां से निकलने में मदद की। अजित कुमार के इस कदम से भावविभोर होकर विष्णु विशाल ने तमिल सुपरस्टार का शुक्रिया करते हुए, उनके साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

ये भी पढ़ें : रात में नशे में धुत सड़कों पर नजर आए सनी देयोल…जानिए क्या है viral video का सच?

अजीत कुमार के इस कदम से खुश होकर फिल्म स्टार विष्णु विशाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस के साथ जानकारी सांक्षा की, और एक्टर को धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, ‘एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हमारी स्थिति के बारे में पता लगने पर अजित कुमार हमसे मिलने यहां आए और हमारे विला समुदाय के लोगों के लिए यात्रा की व्यवस्था करवाई। आपको ढेर सारा प्यार अजित सर।’ विष्णु विशाल की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि चेन्नई में 4-5 दिसंबर से चक्रवाती तूफान आया हुआ है। जिसकी वजह से तमिलनाडु में भारी बारिश देखी गई है। इस वजह से कई जगह जलभराव और बिजली-पानी की समस्याएं शुरू हो गईं।

ये भी देखें : ‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा दिल्ली में खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर…सामने आई तस्वोरें

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now