VIDEO: ‘शक्तिमान’ ने दिया विवादित बयान, लड़कियों को बताया ‘धंधे वाली’, सोशल मीडिया भड़का

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इंस्ट्राग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, शक्तिमान सिर्फ हवा में उड़के नहीं बल्कि महिलाओं का सम्मान करने से बनते हैं। इस तरह लड़कियों को "धंधे वाली" बोलना मुकेश खन्ना की घटिया सोच दर्शाता है।

0
634

सोशल मीडिया से: टीवी की दुनिया के ‘शक्तिमान’ के नाम से पहचान पाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग के शिकार हो रहे हैं। इस बार मुकेश खन्ना ने एक वीडियो साझा की है कि जिसमें उन्होंने एक ऐसा विवादित बयान दिया है जिसे सुनकर यूसर्ज का गुस्सा बेकाबू हो गया और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। दरअसल, मुकेश खन्ना ने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है। जिसे सुनकर यूजर्स भड़क गए और उनको जमकर लताड़ लगाई है।

मुकेश खन्ना इस वीडियो में कुछ लड़कियों पर अपनी राय रख रहे हैं जो अपने रिश्तों को लेकर बेबाक अपनी बात रखती हैं। उन्होंने शारीरिक संबंधों पर बात करने वाली लड़कियों को लेकर भी ऐसी बात कही है कि यूजर्स को वह पसंद नहीं आई।

मुकेश खन्ना ने वीडियो में कहा है, कोई लड़की लड़के को सेक्स के लिए बोलती है तो वह लड़की नहीं है बल्कि धंधा करती है। ‘इस तरह की निर्लज्ज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं कहेगी। अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है।’ ये बात सुनने के बाद लोग मुकेश से पूछ रहे हैं कि उन्होंने ऐसी बात कहने की हिम्मत कैसे की।

ये भी पढ़ें: Whatsapp ला रहा है 3 नए प्राइवेसी फीचर्स, जानें कैसे सिक्योर होगी आपकी प्राइवेट चैट

वह इस तरह से किसी को जज नहीं कर सकते हैं। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। वीडियो वायरल होते ही इस पर ट्रोल करने वाले कमेंट्स की बरसात हो रही। एक यूजर ने लिखा, ‘ठीक है कूल, अब एक वीडियो बनाओ सभ्य समाज का लड़का।’ वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘और लड़कों के बारे में कुछ नहीं कहा। वहीं एक और यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘सॉरी शक्तिमान इस बार आप गलत हैं।’

ये भी पढ़ें: Movie Review: औरतों के खिलाफ हिंसा आपके लिए हानिकारक है-डार्लिंग्स

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इंस्ट्राग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, शक्तिमान सिर्फ हवा में उड़के नहीं बल्कि महिलाओं का सम्मान करने से बनते हैं। इस तरह लड़कियों को “धंधे वाली” बोलना मुकेश खन्ना की घटिया सोच दर्शाता है। इनका शो देखकर शैतान बच्चे बोलते थे #SorryShaktiman। आज अपने बयान के लिए इन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swati Maliwal (@swati_maliwal)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं