National Boyfriend Day 2019: ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे बेहतरीन ब्वॉयफ्रेंड

0
986

3 अक्टूबर को नेशनल ब्वॉयफ्रेंड डे (National Boyfriend Day 2019) के रूप में मनाया जाता है। इसके पीछे का कारण क्या है ये तो पता नहीं लेकिन आज का दिन सच्चे प्रेमियों के लिए काफी खास होगा। इस मौके पर हम आपको आज यहां बॉलीवुड के बेस्ट ब्वॉयफ्रेंड के बारें में बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्हें बेस्ट ब्वॉयफ्रेंड का टैग मिल चुका है। हालांकि कई बेस्ट ब्वॉयफ्रेंड शादी के बंधन में बंध भी चुके हैं। आइए जानते हैं कौन हैं बॉलीवुड के बेस्ट ब्वॉयफ्रेंड।

वरूण धवन-
वरुण धवन भी बेस्ट ब्वॉयफ्रेंड की लिस्ट में शुमार है। वह अपनी गर्लफ्रेंड नताशा से बेहद प्यार करते हैं। वरुण ने अपने प्यार को काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रखा था। खबर ये भी है जल्द वरुण और नताशा की शादी करने वाले है।

अर्जुन कपूर-
अर्जुन कपूर का मलाइका के प्रति प्यार हम सबने देखा है। खबरें ये भी थी मलाइका के लिए अर्जुन कपूर ने सलमान खान से भी पक्का ले लिया था। इस तरह अर्जुन कपूर कई बार खुद को एक बेस्ट ब्वॉयफ्रेंड साबित कर चुके हैं। वह जानते हैं कि उन्हें किस तरह अपनी गर्लफ्रेंड का ख्याल रखना चाहिए। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों को कई बार एक-साथ क्वालिटी टाइम बिताते भी देखा गया है।

टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का प्यार भी किसी से नहीं छुपा है। हालांकि दिशा ने इस बात को अभी तक लोगों के सामने कबूला नहीं लेकिन वो कहते हैं ना सच किसी से छुपता नहीं है।

रणबीर कपूर-
कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को डेट करने के बाद फाइलनी रणबीर कपूर अपनी बेस्ट पार्टनर आलिया भट्ट के रूप में मिल गई है। रणबीर आलिया का खूब अच्छे से ध्यान रखते हैं। जिसकी तारिफ आलिया खुद कई बार कर चुकी है।

रणवीर सिंह-
रणवीर सिंह को कौन भूल सकता है, जिन्होंने दीपिका का साथ पाने के लिए लगभग 6-7 साल का इंतजार किया था। इस बात का खुलासा शादी के बाद दीपिका पादुकोण ने खुद एक इंटरव्यू में किया। दीपिका ने कहा- मैं अपने काम में इतना बिजी थी कि पर्सनल लाइफ के बारें में सोचने का टाइम नहीं था। लेकिन रणवीर ने मेरा इंतजार किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..