PICS: प्रियंका के बाद दंगल गर्ल और दीपिका के फोटोशूट पर भड़के फैंस

0
1263

मुम्बई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की टांगों को ट्रोल करने के बाद अब दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख और दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का श‍िकार हुई। जहां एक तरफ फातिमा का स्‍व‍िमसूट पहना फैंस को पसंद नहीं आया तो दूसरी तरफ दीपिका का फोटोशूट भी सोशल यूजर्स को पसंद नहीं आया। पहले जहां तस्‍वीरों में उनके बोल्‍डनेस के चर्चे हुए, वहीं अब रमजान के पाक महीने के कारण वह विवादों में आ गई हैं।

दीपिका की अगर बात करें तो बुधवार 7 जून को मैक्सिम मैगजीन के फोटोशूट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उनकी यह तस्वीर कुछ लोगों को इतनी ज्यादा बोल्ड लगी की उन्होंने दीपिका को बेशर्म तक कह दिया। ऐसा नहीं है कि सभी ने उनकी बुराई ही की है, कुछ लोग ऐसे भी रहे, जिन्हें दीपिका का यह लुक बेहद रास आया। तो किसी यूजर्स ने उन्हें भूतनी तक कह डाला।

आपको बता दें ये तस्वीरें खुद फातिमा ने इंस्ट्राग्राम पर शेयर की। कई फैंस ने जहां उनकी तारीफ की, वहीं कुछ ने रमजान के महीने में ऐसा करने पर सवाल भी खड़े किए और फिर वो ट्रोल होने लगीं। कई फैंस ने जहां उनकी तारीफ की, वहीं कुछ ने रमजान के महीने में ऐसा करने पर सवाल भी खड़े किए और फिर वो ट्रोल होने लगीं।

इंस्‍टाग्राम पर ही फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, ‘मैंने दंगल में फातिमा को बहुत पसंद किया। लेकिन रमजान के महीने में उनसे इस तरह की उम्‍मीद नहीं थी। बाकी महीनों में वो जो भी चाहे पहने, लेकिन कम से कम रमजान में उनसे ऐसी उम्‍मीद नहीं थी।’

Padukon

fatima

fatima

एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, ‘फातिमा तुम्‍हें शर्म आनी चाहिए… कम से कम तुम्‍हें रमजान का खयाल कर लेना चाहिए।’

आपको बता दें फातिमा ने अपने करियर की शुरूवात कमल हसन की फिल्म चाची 420 से की थी। विजय कृष्‍ण आचार्य की फिल्‍म ‘ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान’ में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ आमिर खान, अमिताभ बच्‍चन और कटरीना कैफ भी हैं। यह फिल्‍म 2018 में रिलीज होगी।

यहां किल्क कीजिए और पढ़िए अन्य खबरें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)