9 करोड़ से ज्यादा में बिका ये कबूतर, खूबियां जानकर दंग रह जाएंगे आप, देखें Video

29032
601750

जरा हटके: हजारों कबूतरों को आप रोजना कही ना कही देख ही लेते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा खास कबूतर वायरल हो रहा है जो हाल ही में 1.4 मिलियन डॉलर यानी 9.7 करोड़ में खरीदा गया है। इस कबूतर को खरीदने वाला शख्स चीन का निवासी है।

बताया जा रहा है इस कबूतर का नाम है अरमांडो। यह बेल्जियम का कबूतर है, जो लंबी रेस के लिए जाना जाता है। अरमांडो एकलौता लॉन्ग-डिसटेंस रेसिंग पीजन है, जो “कबूतरों का लुईस हैमिल्टन” (Lewis Hamilton of pigeons) के नाम से मशहूर है।

इसी वजह से नीलामी में यह कबूतर सबसे महंगा बिका और दुनिया का सबसे महंगा पक्षी बना। ये कबूतर अभी 5 साल का है और रिटायरमेंट के करीब है, बावजूद इसके इसे चीन के एक शख्स ने 1.4 मिलियन में खरीदा। हालांकि, कबूतरों की इस नीलामी में अरमांडो ही नहीं बल्कि कुल 178 कबूतर बेचे गए। इसमें अरमांडो के 7 बच्चे भी शामिल थे।

बता दें, लुईस हैमिल्टन (Lewis Carl Davidson Hamilton) फॉर्मूला वन कार रेसिंग के वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिन्होंने 5 बार रेस जीती है उनके ही नाम पर इस कबूतर को लुईस हैमिल्टन भी कहा जाता है।

देखें वीडियो

ये भी पढ़ें:
आतंकवाद… एक अमरबेल
जानिए क्यों नवाब की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में हर किसी से ले रही हैं पंगा?
लोकसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, BJP में शामिल हुआ ये क्रिकेटर, जानिए कहां से लड़ सकते हैं चुनाव

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here